23 मार्च को की थी लूट
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने 23 मार्च को शहर में जीटी रोड स्थित ठंडी सड़क तिराहा पर सोमदेव पांडेय निवासी गजराजपुरी को लूटा था। तीन अंगूठी, पेन कार्ड, आधार कार्ड और 600 रुपये लूटने में कामयाब हुए थे।
शहर स्थित सपा कार्यालय के सामने से रविवार को आरोपियों ने शाहिद निवासी डाक बगलिया से 1200 रुपये लूटे थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 1250 रुपये, एक सोने की अंगूठी, पेन कार्ड, आधार कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज ने बताया कि वह जिले के एक कद्दावर सपा नेता की कार का चालक है। निजी गनर के रूप में उनके साथ रहता है। इस आरोपी के खिलाफ तीन बार गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। कुल 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।