फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट: न्यू राजामंडी में फटी 14 इंच की पाइपलाइन, जलापूर्ति हुई ठप, लोग परेशान

Tue, 03 Aug 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पाइप फटने के कारण राजामंडी बाजार, बेसन की बस्ती, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अहीर पाड़ा, अशोक नगर, पंचकुइयां, बाड़ा चरन सिंह क्षेत्र के घरों में पानी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
राजा मंडी में पाइप लाइन हुई खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा न्यू राजामंडी की सड़क पर भरा यह पानी बारिश का नहीं है, बल्कि पानी की 14 इंच की पाइपलाइन फटने के बाद का है। राजामंडी स्टेशन से मदिया कटरा रोड पर सुबह 6 बजे फटी लाइन के कारण पूरे इलाके में जलभराव हो गया। घरों के अंदर भी पानी भर गया। तेज प्रेशर के कारण पाइपलाइन से पानी बेहद तेजी से क्षेत्र में भरता रहा।

विज्ञापन

घरों के अंदर सुबह जब लोगों ने पानी देखा तो पहले उन्होंने इसे बारिश के कारण जलभराव माना, लेकिन बाहर आने पर पता चला कि पाइपलाइन फट गई है। पार्षद शरद चौहान को इसकी सूचना देने के बाद उन्होंने जलकल विभाग से सप्लाई बंद कराई। तब तक पूरे इलाके में एक फीट तक पानी भर चुका था। 

इन जगहों पर रहा पानी का संकट
पाइप फटने के कारण राजामंडी बाजार, बेसन की बस्ती, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती, अहीर पाड़ा, अशोक नगर, पंचकुइयां, बाड़ा चरन सिंह क्षेत्र के घरों में पानी नहीं पहुंचा। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह भोले के जलाभिषेक के लिए तैयारी कर रहे लोगों को जब जलापूर्ति के समय पानी नहीं मिला तो उन्होंने पूछताछ की। तब पता चला कि न्यू राजामंडी में पानी की 14 इंच लाइन फट जाने से संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को शुरू हुई मरम्मत
पार्षद शरद चौहान की जानकारी पर सप्लाई बंद की गई। इसके बाद जब सड़क से पानी उतर गया, तब जलकल विभाग की टीम ने पाइपलाइन फटने वाली जगह पर जाकर देखा तो बड़ा गड्ढा हो चुका था। जलकल विभाग की टीम ने पाइप से पानी निकालने का काम शुरू किया है। यहां जिस तरह से पाइपलाइन फटी है, उसे देखते हुए पूरा पाइप ही बदलने की जरूरत पड़ेगी। इसमें दो से तीन दिन का समय भी लग सकता है। खोदाई के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। 

लोग पानी के लिए परेशान
सुबह 6 बजे पाइप लाइन फट जाने से पूरे क्षेत्र में पानी भर गया। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार के कारण लोग सुबह नहा नहीं सके। इसी जगह पर पहले भी तीन बार लाइन फट चुकी है।  - शरद चौहान, पार्षद, लोहामंडी

पिछले हफ्ते भी सात दिन पानी नहीं मिला था
सोमवार सुबह और शाम को पानी नहीं मिला। पिछले सप्ताह ही सातों दिन पानी के लिए परेशान रहे थे। अब फिर से पानी का संकट हो गया। पड़ोसियों से सबमर्सिबल चलवाकर पानी मांगने में अब तो शर्म लगने लगी है। - किशोर यादव, अहीरपाड़ा

हर सप्ताह हो रहे परेशान
सुबह 8 बजे तक पानी नहीं मिला तो पूछने पर पता चला कि लाइन फट गई है। हर सोमवार को यही हो रहा है। परेशान हो गए हैं। हर सप्ताह कुछ न कुछ परेशानी बता रहे हैं। - सुमन सिंह, गोकुलपुरा

पहले सोमवार को यही हाल
सावन के सोमवार को न पिछली बार पानी मिला और न इस बार। जलकल विभाग ने सावन के महीने में हम लोगों को परेशान करने की शायद कोई कसम खा रखी है।  - बृजेश गुप्ता, राजामंडी

प्रबुद्ध सम्मेलन: कासगंज में सतीश मिश्रा ने भाजपा और सपा को बताया ब्राह्मण और दलित विरोधी, कहा- प्रदेश में दहशत का माहौल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें