फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में थैली के अंदर मिली बीस दिन की मासूम, रोने की आवाज सुनकर यात्री हुए हैरान

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ट्रेन में मिली मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के अछनेरा जंक्शन पर अंत्योदय एक्सप्रेस में बीस दिन की मासूम थैली में मिली है। जीआरपी ने मासूम को रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। बालिका के रोने पर यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


मासूम पूरी तरह से स्वस्थ है। आपको बता दें कि बुधवार को गाड़ी संख्या 22922 अंत्योदय एक्सप्रेस के कोच नम्बर  एस-7 में एक थैली में मासूम के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने जीआरपी अछनेरा को सूचना दी। 

थैली को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक नवजात मिली। जीआरपी ने इसकी सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी।  रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य की तरफ से अछनेरा पहुंच कर नवजात बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जहां बालिका को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया, इसके बाद नवजात बालिका को बाल कल्याण समिति के आदेश पर राजकीय बाल (शिशु )गृह आगरा मे आश्रय प्रदान कराया गया। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बताया बालिका का नाम पूर्णिमा रखा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें