फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यूनियन नेता व टैक्सी संचालकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल यूनियन के पदाधिकारियों को टैक्सी से आगरा भेजे जाने के मामले में लेनदेन को लेकर रेलवे यूनियन के एक नेता व टैक्सी संचालकों के बीच विवाद हो गया।

दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए विवाद खत्म कराया।


घटना रेलवे स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया के बाहर, चर्च के सामने की है। रेलवे में तैनात एक टिकट निरीक्षक जो रेलवे यूनियन के पदाधिकारी भी हैं, अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार शाम साढ़े सात बजे टीटीई के सेवानिवृत्त की दावत खाने निकले थे।
विज्ञापन


वे सर्कूलेटिंग एरिया के बाहर टैक्सी स्टैंड के निकट पहुंचे तभी उनकी मुलाकात टैक्सी संचालकों से हुई जिनकी टैक्सी को कुछ समय पूर्व यूनियन नेता ने इलाहाबाद से आए वरिष्ठ यूनियन नेताओं को भेजा था।
विज्ञापन



आगरा आने-जाने के दो गाड़ियों के मात्र 1200 रुपये देने पर टैक्सी संचालकों ने और पैसे की मांग की। इस पर एक हजार और देने की बात हुई तभी टैक्सी काठियों के सामने खड़े किए जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।

तभी टैक्सी संचालक व रेलकर्मी वहां पहुंचे और झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें