फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। शनिवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में जान गंवाने वाला चालक राजस्थान का रहने वाला था। रविवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के नैनवां थाना क्षेत्र के गांव जजावर निवासी 38 वर्षीय सोनू पुत्र किशन गोपी ट्रक चालक था। वह गुजरात से ट्रक में कोयला लेकर गोरखपुर के लिए निकला था। शनिवार की रात थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वह ट्रक को साइड पर लगाने के बाद लघुशंका के लिए जा रहा था। तभी हविलिया मंडी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों को सूचना दी। रविवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें