फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद भी समझौता नहीं, पुलिस लाइन से निकलते ही दिया तीन तलाक, पति गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 03:40 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना ताजगंज में पीड़िता ने एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पति पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया था। परिवार परामर्श केंद्र में इसकी काउंसलिंग चल रही थी। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के बाद भी पति-पत्नी में समझौता नहीं हो सका। आरोप है कि पति ने पुलिस लाइन के बाहर आते ही पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पति पर पांच लाख रुपये दहेज में मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।

मायके से रुपये लाने का बनाया दबाव

विज्ञापन

ताजगंज निवासी गुलबशा उर्फ सुहाना का निकाह 26 जून 2018 को जगदीशपुरा के किशोरपुरा निवासी इरफान के साथ हुआ था। वह चांदी के घुंघरूओं का कारोबार करता है। कुछ समय पहले उसे व्यापार में घाटा हो गया। सुहाना का आरोप है कि घाटा होने पर पति ने पांच लाख रुपये मायके से लेकर आने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने इंकार कर दिया। इस पर ससुरालीजन तांत्रिक को घर बुलाने लगे। वह कहता था कि घाटा दूर करने के लिए सुहाना के पहले बच्चे की बलि देनी होगी। बलि के बाद ही दबे सोने की जानकारी मिलेगी। उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। 14 अगस्त को पति ने उसे डाक से तलाक लिखकर भेजा। इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में चल रही काउंसलिंग

दस सितंबर को दोनों परिवार पुलिस लाइन में काउंसिलिंग में आए थे। इसमें समझौता नहीं हो सका। पुलिस लाइन से बाहर आते ही पति ने तीन तलाक बोल दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी का कहना है कि आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ब्रज में बदला मौसम: मानसून की विदाई के बाद जोरदार बारिश, मथुरा में बिजली गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें