फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल पार्क में आगरा चौपाटी की दुकानें बनाने के लिए काट दिए हरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी योजना में जोनल पार्क में आगरा चौपाटी के लिए 28 दुकानें बनाने के काम के दौरान हरियाली पर आरी चला दी गई। आगरा चौपाटी के लिए जिस जगह पर दुकानें बनाई जा रही हैं, वहां 6 साल पहले रोपे गए पेड़ों को काट दिया गया। बुलडोजर से सफाई और नींव खोदाई के काम के दौरान 12 से 18 फुट ऊंचे पेड़ों को काट दिया गया। मोटे तने वाले 6 साल पुराने पेड़ों को काटने पर क्षेत्रीय लोगों ने दोपहर में आपत्ति भी जताई, लेकिन चौपाटी का काम कर रहे ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। जिस जगह पेड़ों को काटा गया है, उनके ठूंठ हटाने के लिए गड्ढे कर जेसीबी से मिट्टी डाल दी गई है। इस मामले में एडीए और वन विभाग ने जांच के लिए बुधवार सुबह टीम भेजने की कहा है।
विज्ञापन

आज जाएंगे अधिकारी
जोनल पार्क में हरे पेड़ काटने जानकारी रात में दी गई है। बुधवार सुबह रेंज अधिकारी मौके पर जाएंगे और रिपोर्ट देंगे। - अखिलेश पांडे, डीएफओ
जंगली पेड़ हटाने की जानकारी दी गई
चौपाटी में पेड़ शिफ्ट करने के लिए कहा गया था। चीफ इंजीनियर से मैने रिपोर्ट मांगी है। जूनियर इंजीनियर मौके पर जाकर बताएंगे। मुझे जंगली पेड़ हटाने की जानकारी दी गई है। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए
क्यों काटे गए पेड़
पार्क की हरियाली खत्म की जा रही है। पक्की दुकानों के लिए पेड़ काट दिए गए। सुप्रीम कोर्ट से एक पेड़ काटने की रोक है। पानी की लाइन के लिए जब पेड़ नहीं काट सकते तो दुकानों के लिए पेड़ क्यों काटे गए। - राजीव सक्सेना, क्षेत्रीय निवासी
विज्ञापन

पार्क के बाहर बनें दुकानें
15 फुट ऊंचे पेड़ काटने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। पार्क टहलने और स्वच्छ हवा के लिए बनाए गए हैं, न कि दुकानों के लिए। एडीए को दुकानें बनानी हैं तो पार्क के बाहर बनाए। हरियाली हटाकर ये कैसी चौपाटी। - सुमित उपाध्याय, क्षेत्रीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें