फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पश्चिमी गेट के पास पेड़ की डाल टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे पर्यटक; छूटे पसीने

Fri, 09 Aug 2024 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताज के पश्चमी गेट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेड़ की डाल अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में वहां से गुजर रहे पर्यटक बाल बाल बच गए। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट बैरियर के पास बृहस्पतिवार को पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। कई पर्यटक निकल रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


पश्चिमी गेट के पास पुराने पेड़ लगे हैं, जिनकी डालियां पश्चिमी गेट रोड पर झुकी हैं। पहले नीम तिराहा पर पेड़ गिर गया था, जिससे ताज रेस्तरां के पास बिजली के खंभे, ट्रांसफाॅर्मर और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षेत्रीय निवासी ताहिरुद्दीन ताहिर ने पेड़ों की डालियों को छांटने की मांग की है

पूर्वी गेट पर धंसा फुटपाथ
ताजमहल पूर्वी गेट पर गोल्फ कार्ट एरिया के सामने फुटपाथ धंस गया। यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगे थे। लगातार बारिश के कारण मिट्टी के कटान से गहरा गड्ढा हो गया। पर्यटकों को हादसे से बचाने के लिए दुकानदारों ने यहां बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें