फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1028 वाहन संचालकों को परिवहन विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिना फिटनेस जांच के ही वाहनों को दौड़ा रहे 1028 वाहन चालकों को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मालगोदाम रोड पर जिस बस से हादसा हुआ था उसकी फिटनेस समाप्त हो गई थी। विभाग के द्वारा इस हादसे के बाद वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस सड़क पर चलते मिले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसके बाद भी वाहन संचालक वाहनों की फिटनेस को लेकर गंभीर नहीं है। विभाग के द्वारा फिटनेस की समय अवधि समाप्त हो जाने पर 1028 वाहनों को नोटिस जारी किया है। पांच दिन में विभाग 2393 वाहनों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत का कहना है कि जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है उनके संचालकों को डाक से नोटिस भेजे गए हैं। जो वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर संचालित होते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें