फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रांस यमुना थाने का होगा सीमांकन, शासन की मिली मंजूरी; ये क्षेत्र जुड़ेंगे

Fri, 12 Jul 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रांस यमुना थाने का सीमांकन होने जा रहा है। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में ट्रांस यमुना फेज-1 का इलाका नहीं आएगा। इसके साथ ही इस थाने से शाहदरा चौकी  हटाई जा सकती है।

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला थाने के सीमा क्षेत्र का निर्धारण जल्द होने वाला है। ट्रांस यमुना फेज-1 का क्षेत्र थाना ट्रांस यमुना में आएगा। पहले ट्रांस यमुना चौकी थाना एत्माद्दौला में आती थी। सीमांकन में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सीमांकन लागू हो जाएगा। इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


 

वर्ष 2022 में शहर में तीन नए थानों का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें ट्रांस यमुना, किरावली और बमरौली कटारा थाना शामिल थे। कमिश्नरेट बनने पर थाने बन गए। मगर, सीमांकन न होने की वजह से किरावली और बमरौली कटारा को छोड़कर ट्रांस यमुना के सीमांकन में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

 

नाम ट्रांस यमुना होने के बावजूद ट्रांस यमुना काॅलोनी इस थाने में नहीं आती थी। ऐसे में लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला थाने में हाथरस मार्ग और कानपुर हाईवे आता है। नया सीमांकन होने पर कानपुर की ओर बायीं तरफ का इलाका ट्रांस यमुना थाना में आएगा, जबकि दायीं तरफ का एत्माद्दौला में आएगा।

 
विज्ञापन

इसी तरह ट्रांस यमुना फेज-2 का क्षेत्र थाना एत्माद्दौला में आएगा। शाहदरा चौकी को खत्म करके क्षेत्र को नुनिहाई चौकी में शामिल कर दिया जाएगा। टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी भी थाना एत्माद्दौला में चली जाएगी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि नए सीमांकन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सीमांकन का आदेश पुलिस आयुक्त जारी करेंगे। सर्वे कर कमियों को दूर किया गया है। इससे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें