फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के सहावर गेट क्रोसिंग पर बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आत्महत्या सोनू प्रकाश (28) पुत्र लेखराज निवासी बझेरा एटा ने की। वह ढोलना क्षेत्र के ग्राम सतपुरामाफी में अपनी बहन सुनीता के पास रह रहा था। शनिवार की सुबह वह रेलवे लाइन की ओर चला गया। सहावर गेट क्रासिंग के समीप पहुंचकर वह अचानक ट्रेन के आगे लेट गया और उसकी ट्रेन से कटकर मौत् हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत की सूचना उसके बहन के यहां पुलिस ने दी।
उसकी मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। मृतक की बहन ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। जीआरपी प्रभारी इकरार हुसैन ने बताया कि शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें