फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत; आरोपी चालक फरार

Sat, 06 Apr 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किसान ट्रैक्टर से आलू लादकर कुरावली मंडी ले जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर ये हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में हाईवे पर आलू ले जा रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक और किसान नीचे गिर गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


ये हादसा  बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खिरिया के समीप हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि आलू लादकर जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक मुकेश उम्र 35 वर्ष पुत्र शिवपाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार  किसान राजीव उम्र 40 वर्ष पुत्र राम प्रकाश निवासीगढ़ मलपुर थाना भोगांव गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद दोनों के घरवालों को सूचना दे दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें