फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से छिना ये अधिकार, वाहन से न चाबी निकाल सकेंगे...न कर सकेंगे चालान

Tue, 30 Apr 2024 09:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अब सिर्फ यातायात का संचालन ही करेंगे। वे न तो किसी का चालान कर सकेंगे और नाहीं किसी वाहन से चाबी निकाल सकेंगे। अब केवल  ई-चालान होगा। 
 
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यातायात पुलिस के जवानों से अब चालान करने का अधिकार छीन लिया गया है। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सिपाही अब न तो आपका चालान कर सकेंगे और नाहीं आपके वाहन की चाबी निकाल सकेंगे। इसके लिए अब नई व्यवस्था लागू की गई है। 
विज्ञापन


 

यातायात निरीक्षक और उपनिरीक्षक की दी गई जिम्मेदारी 
आगरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अब यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी और आरक्षी यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर वाहनों का चालान नहीं कर सकेंगे। यह कार्य केवल यातायात निरीक्षक व उपनिरीक्षक ही करेंगे।

ये भी पढ़ें -  सपा में नई राजनीति का संकेत: अखिलेश की उन नेताओं से दूरी...जिनकी कभी बोलती थी तूती; होर्डिंग पर भी न मिली जगह
 

एसीपी यातायात ने दी ये जानकारी
एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब यातायात के मुख्य आरक्षी व आरक्षियों को चालान के कार्य से मुक्त करके उन्हें यातायात के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वह यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर चालान नहीं करेंगे। यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो उस स्थिति में यातायात निरीक्षक अथवा उप निरीक्षक चालान करेंगे।

ये भी पढ़ें -  Loksabha Chunav 2024: अखिलेश का ऐसा सियासी दांव, जिसकी किसी को न थी उम्मीद...आगरा की रैली में दिखी खास रणनीति
 
विज्ञापन

 किसी तरह की नकदी का हस्तांतरण नहीं होगा
चालान करने के दौरान किसी तरह की नकदी का हस्तांतरण नहीं होगा। नकद भुगतान नहीं होगा। चालान की राशि शमन शुल्क यातायात पुलिस लाइन में ही जमा कराना होगा। यह ई-चालान या न्यायालय के माध्यम से ही होगा। नियमों के उल्लंघन पर स्मार्ट सिटी के कैमरों से वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें -    स्पर्म डोनर बनने का मिला ऑफर: रुपये कमाने के लालच में फंसा युवक, खुद की रकम भी गवां बैठा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें