फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारा रोड पर पूरे दिन रेंगता रहा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अनंत चतुर्दशी पर यमुना किनारा रोड पर पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। हाथी घाट पर विसर्जन जुलूस तो रहे ही, ताजमहल जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भी दो घंटे में पुरानी मंडी तक पहुंच सकीं। शाम तीन से छह बजे के बीच तो पूरा इलाका जाम हो गया। पुरानी मंडी और आईएसबीटी पर भी दोपहर को वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

यमुना किनारा रोड पर एक लेन पर ही यातायात चल रहा है, दूसरी लेन पाइप लाइन की खोदाई के कारण बंद है। रविवार को हाथी घाट पर गणेश मूर्तियों के विसर्जन करने वाले मेटाडोर, टेंपो में सुबह 11 बजे से पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर दो बजे तक इन जुलूसों की कतारें पुरानी मंडी से बेलनगंज तक पहुंच गईं। इसी दरम्यान ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भी फंसी रहीं। पूरे दिन इस मार्ग पर यातायात रेंगता रहा। विसर्जन वाली गाड़ियों के हाथी घाट के किनारे खड़े करने से भी दिक्कतें आईं। यातायातकर्मियों ने यहां लोगों की गाड़ियां हटवाईं। यही हालात पुरानी मंडी चौराहे पर देखने को मिले। यहां भी पर्यटकों की गाड़ियों के कारण दोपहर एक से दो बजे तक जाम लगा रहा। बेलनगंज के दीपक गुप्ता का कहना था कि यमुना किनारा रोड पर निकलना दूभर हो गया है। दिल्ली के निजाम का कहना था कि पर्यटकों को लेकर आया था, एक घंटे तक फंसना पड़ा।
आईएसबीटी पर दोपहर में लगा जाम
एनएच-2 पर आईएसबीटी से लेकर खंदारी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां दोपहर एक से तीन बजे के बीच सिकंदरा से कानपुर की ओर जाने वाली लेन में गाड़ियां फंसी रहीं। दिल्ली के बस चालक अनिरुद्ध प्रताप का कहना था कि सर्विस लेन के संकरे होने के कारण वाहनों का आसानी से निकलना कठिन हो गया है। यहां से गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें