फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर

Wed, 05 Apr 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज । जनपद में अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। गंजडुंडवारा-कादरगंज मार्ग पर अवैध रूप से खनन करके ट्रैक्टर में बालू में भरकर आ रहा था। खनन अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा को इसकी सूचना मुखबिर ने दी थी। इसके आधार पर खनन अधिकारी पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात्रि को छापेमारी किए। पूछताछ में आरोपी बालू की पर्ची नहीं दिखा पाया। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम दिनेश कश्यप निवासी धर्मपुर थाना सुन्नगढी बताया । खनन अधिकारी ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गंजडुंडवारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थीं । जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर अवैध खनन रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें