कासगंज। अमांपुर थाने की पुलिस ने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच-पांच हजार के इनामी दो अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपियों को मोहनपुर से अमांपुर तरफ जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने बचाव के लिए पुलिस पार्टी पर बचने के लिए फायर किए, लेकिन पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए दोनों को दबोच लिया। एसपी सौरभ दीक्षित बताया कि मंगलवार की रात्रि अमांपुर थाना पुलिस को शातिर अपराधियों के बारे में जानकारी मिली। दोनों ही शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मोहनपुर से अमांपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने ग्राम सरसैठ के तिराहे पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंच गए। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए शातिर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए दोनों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश गोपीचंद्र उर्फ गोपी निवासी ग्राम शाहपुर थाना अमांपुर, आशू निवासी ग्राम नगला उम्मेद थाना गंजडुंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ही शातिर अपराधियों पर सहावर थाने से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व एक बाइक बरामद की है। एसपी ने बताया कि दोनों ही बदमाश काफी शातिर हैं। गोपीचंद्र पर अलग अलग थानों में 8 मामले दर्ज हैं। जबकि आशू पर अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अमांपुर के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने टीम के साथ दोनों ही बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।