वह राशिद खान की दुकान के सामने अपनी कार खड़ी करने लगे। दुकानदार ने मना किया। इस पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाल पर थप्पड़ भी मारा, जिससे उनके चश्मे से चोट लग गई। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पर्यटकों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले में राशिद ने मारपीट, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वह ताजमहल देखने आए थे। इसके बाद आगरा किला देखना चाहते थे। इसके लिए रास्ता पूछ रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे गदर-2 के निर्माता अनिल शर्मा: बोले- फिल्म ऐसी बनाओ कि चलती रहे और लोगों के दिलों में भी बसी रहे
दुकानदार ने उनके साथ आए वृद्ध को गिरा दिया। इसलिए कहासुनी हो गई थी। मारपीट का आरोप गलत है। हालांकि मारपीट करते तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दुकानदार का कहना था कि कार से उतरते समय बुजुर्ग नाली में पैर जाने की वजह से गिर गया था। उसे गिराने का आरोप गलत है।