फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजमहल में पर्यटक ने किया पेशाब, साफ करने के लिए गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंचा हिंदूवादी नेता

Sun, 15 Sep 2024 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में पर्यटक द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया। इसका वीडियो सामने आया तो यह चर्चा का विषय बन गया। एक हिंदूवादी नेता इसे साफ करने के लिए गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंच गया। 
विज्ञापन
गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल पहुंचा हिंदूवादी नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में एक पर्यटक द्वारा पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। घटना के हिंदूवादी संगठन में आक्रोश है। रविवार को एक हिंदूवादी गंगाजल और गाय का गोबर लेकर उस जगह को साफ करने पहुंचा। उसका कहना है कि तेजोमहालय को अपवित्र किया गया है। 

विज्ञापन


मामला शनिवार का है। शनिवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक पर्यटक ताजमहल परिसर में पेशाब कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो यह वायरल हो गया। इसके बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

रविवार को एक हिंदूवादी नेता गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल के गेट पर पहुंच गया। वह पश्चिमी गेट से प्रवेश करने जा रहा था। तभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने इसे रोक लिया। इस पर यह वहीं गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगा। 
विज्ञापन

उसका कहना है कि ताजमहल को हम लोग तेजोमहालय महल मानते हैं। पर्यटक ने यहां पेशाब किया है। इससे यह जगह अपवित्र हो गई है। उस जगह को गाय के गोबर से लीपकर शुद्ध करेंगे। वह अंदर जाने की अनुमति मांगता रहा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें