फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 12 अगस्त तक सिर्फ बुधवार, शनिवाए को आएगी मुबई फ्लाइट

Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में 12 अगस्त तक इंडिगो की मुंबई-आगरा उड़ान बुधवार और शनिवार को ही आएगी। सोमवार को भी यह उड़ान नहीं चली।
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंडिगो एयरलाइंस ने 21 जुलाई को आगरा मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू की थी। सप्ताह में यह तीन दिन सोमवार, बुधवार, शनिवार चलाई जा रही थी, लेकिन बीते सोमवार के बाद इस सोमवार को भी उड़ान नहीं आई। इंडिगो के मुताबिक 12 अगस्त के बाद यह सप्ताह में दो दिन चलेगी।

विज्ञापन


खेरिया हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि मुंबई-आगरा की उड़ान सिर्फ सोमवार के लिए ही स्थगित की गई है। सप्ताह के बाकी दो दिन यानि बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अहमदाबाद-बंगलूरू हवाई सेवा में इंडिगो ने कोई बदलाव नहीं किया है। बंगलूरू से आगरा के बीच उड़ान बेहद सफल चल रही है। इस उड़ान से आने और जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बंगलूरू से आगरा सप्ताह में चार दिन उड़ान आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें