फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में कपड़े बेचना तो सिर्फ बहाना: पुलिस की गिरफ्त में आए ऐसे तीन शातिर, रात को निकलते थे असली मिशन पर

Wed, 25 Oct 2023 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने ऐसे तीन शातिरों को पकड़ा है, जो दिन में तो गली मोहल्लों में जाकर कपड़े बेचते थे, लेकिन रात होते ही इनके मंसूबे ही बदल जाते थे। 
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा की पुलिस ने कपड़े बेचने के बहाने बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 83 हजार रुपये की नगदी, 540 ग्राम देश-विदेश के सिक्के, गहने, दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


दो माह से सक्रिय हुआ ये गिरोह 
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बीते दो माह के दौरान चोरों ने घटनाओं को अंजाम दिया। 14 अक्तूबर को हीराबाग निवासी एक अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली गए थे। अज्ञात चोरों ने खिड़की के रास्ते गेट खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

ये भी पढ़ें - UP: पति का कत्ल कर घर में छिपाई लाश... फिर नौकरानी से बनवाए कढ़ी-चावल और 16 रोटियां, पत्नी ने क्यों किया ऐसा

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
पुलिस ने सूचना के आधार पर 23 अक्तूबर को दयालबाग के कल्याणी हाइट्स के पास से थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती निवासी इदरीश, बिहार के बसैटी निवासी बबलू अंसारी और भोपाल के मुगलपुरा निवासी अबू सोहेल को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - यूपी: जिला जेल के बंदी बनाएंगे जूते और पहनेगी पुलिस, आगरा में शुरू हुआ ऐसा जूता कारखाना
 
विज्ञापन

पूछताछ में किया खुलासा 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इदरीश और अबू सोहेल कॉलोनियों में कपड़े बेचने के लिए फेरी लगाते हैं। इस दौरान ये बंद मकानों की रेकी करते थे। जब तक बंद मकान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक ये दोनों उसी कॉलोनी में चक्कर लगाते रहते थे। मौका मिलने पर दिन में या फिर प्लान बनाकर रात केे समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

ये भी पढ़ें - यूपी: कुत्ते ने 9 साल की बालिका को काटा, घरवालों ने इलाज की जगह कराई झाड़फूंक...; तब तक हो गई बहुत देर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें