फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: विद्युत निगम के दो इंजीनियर सहित तीन निलंबित, बिजली चोरी रोकने में लापरवाही पर गिरी गाज

Sun, 19 Jun 2022 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को बिजली चोरी रोकने में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
डीवीवीएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय जीसीएल भटनागर, एसडीओ संजीव यादव, जेई शुभम मधेसिया को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने निलंबित कर दिया है। निलंबित अफसरों पर बिजली चोरी रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप है।

विज्ञापन


डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय जीसीएल भटनागर, एसडीओ संजीव यादव, जेई शुभम मधेसिया को दोषी पाया है। उनके क्षेत्र में आगरा और फिरोजाबाद की संयुक्त टीम ने चेकिंग करके सिंगारपुर कुरावली रोड स्थित अजय चौहान द्वारा संचालित फूड प्रोडक्ट प्लांट में 34.05 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी थी। 

प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय जीसीएल भटनागर को मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बांदा क्षेत्र बांदा, एसडीओ संजीव यादव को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड ललितपुर, जेई शुभम मधेसिया को कार्यालय विद्युत वितरण खंड प्रथम मैनपुरी से संबद्ध कर दिया है।

यह है मामला 

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर डीवीवीएनएल की टीम ने 16 जून की रात तीन बजे सिंगारपुर कुरावली रोड स्थित अजय चौहान द्वारा संचालित फूड प्रोडक्ट प्लांट में चेकिंग की। मीटर बाईपास करके 34.05 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें कनेक्शन धारक पर 20 लाख का जुर्माना लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एई जितेंद्र सिंह की देखरेख में आई टीम में आगरा, फिरोजाबाद की टीम शामिल रही थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें