फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः आस्ट्रेलियाई पर्यटक समेत छह के लिए नमूने, गाइड लेकर पहुंचा जिला अस्पताल

Wed, 18 Mar 2020 06:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोनावायरसः जांच के लिए बनाई चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस की आशंका पर आस्ट्रेलियाई पर्यटक समेत छह लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसमें ईरान से लौटी तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जूता कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी और उसकी पत्नी की अभी जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि ईरान से पर्यटक आए हैं, इसकी सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम आगरा कैंट स्टेशन पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। इसमें नौ साल का बच्चा और उसके पिता को भी कैंट स्टेशन से रिस्पांस टीम लेकर आई थी।

इन सभी के नमूने लिए गए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को फोन पर फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आस्ट्रेलिया के पर्यटक की सूचना मिली। इस पर गाइड खुद ही पर्यटक को लेकर जिला अस्पताल आया। इन सभी के नमूने लेकर जांच को किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जूता कारखाने में कार्य करने वाला कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, चिकित्सकीय टीम इसकी स्क्रीनिंग कर रही है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि चिकित्सकीय टीम स्क्रीनिंग करने के बाद नमूने लेकर जांच को भेज रही है। छह के अभी तक नमूने लिए गए हैं।

केजीएमयू पर जांच का बढ़ा बोझ
कोरोना वायरस की आशंका पर नमूनों की संख्या बढ़ने से केजीएमयू लखनऊ में जांच का बोझ बढ़ गया है। आगरा के अलावा अन्य शहरों में भी लोग नमूना देने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में अभी तक जांच रिपोर्ट 15 घंटे में आ रही थी, अब 20 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। ऐसे में मंगलवार को लिए गए नौ नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें