फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। चोरी की पांच बाइक समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने आठ दिन पहले फाइनेंसकर्मी की आंख में मिर्च फेंककर लूट करने की घटना कबूल की है।
विज्ञापन

एसओ खंदौली अवधेश गौतम ने बताया कि शनिवार की रात वह पोइया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि नगला आशा पोइया की तरफ से दो बाइकों पर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि इनका एक साथ भाग निकला।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पवन विहार कॉलोनी के समीप एक खंडहर से भी चोरी की कुल पांच बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए बदमाशों में अग्रसेन, सोनू कुमार उर्फ अजय और राजाबाबू उर्फ निवासीगण मंशा, थाना सादाबाद, हाथरस हैं। जबकि बदमाशों ने फरार साथी का नाम अजय बताया है।
विज्ञापन

एसओ के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने आठ दिन पहले फाइनेंसकर्मी से 40 हजार रुपये लूटने का खुलासा किया। यही नहीं पूर्व में आकांक्षा अपार्टमेंट गाजियाबाद में भी चोरी की थी। एक बाइक टेढ़ी बगिया और एक सोरों कटरा, शाहगंज से चोरी करना बताया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें