फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में फाल्ट से दिनभर गुल रही 214 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बिजली घर और 132 केवीए की विद्युत लाइन में खराबी आने से रविवारको दिनभर बाह और जैतपुर क्षेत्र के 214 गांवों की बिजली गुल रही। टीमें खराबी ठीक करने के लिए दिनभर जूझती रहीं। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं त्योहार के मौसम में बिजली गुल रहने से कस्बे और गांवों के लोग भी पानी के लिए भटकने को मजबूर रहे। घर से दूर लगे हैंडपंपों पर लाइन लगाकर लोगों को पानी भरना पड़ा।
बाह के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि ट्रांसमिशन में आई खराबी की वजह से विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन रहा। बिजली घर पर काम किया जा रहा है। भरोसा जताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें