मेले में इन जांचों की होगी सुविधा
कोविड-19 के तहत सरकार द्वारा गाइडलाइन के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग भी मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र, डिस्पेंसरी, आपातकालीन वार्ड, एंबुलेंस व्यवस्था की जाएगी।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेले में सभी प्रकार की जांच, आईसीयू समेत अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में स्पेशल वार्ड भी तैयार हो रहा है। चिकित्सक एवं स्टाफ की कमी को पूरा कराने के लिए मेले से बाहरी जिलों का हेल्थ स्टाफ बुलाया गया है।
व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को हुई बैठक में सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार मेला, प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता के अलावा प्रशिक्षु आईएएस दीक्षा सिंह, डॉ. एके गुप्ता, अशोक कुमार और मार्टिल सिंह आदि उपस्थित थे।