वृंदावन: कुंभ बैठक मेला क्षेत्र में सजाए गए द्वार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के लिए श्रीबांकेबिहारी की नगरी को भी सजाया गया है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी नया रंग रूप दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने धर्मनगरी वृंदावन को सजा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों को नया स्वरूप दिया गया है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसमें पवन हंस हेलीपैड से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र और परिक्रमा मार्ग व कुंभ क्षेत्र शामिल हैं।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
- 11:15 बजे विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।
- 11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे
- 12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।
- 01:10 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
- 02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
- 2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और संबोधन का कार्यक्रम।
- 03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे।
- 04:10 बजे लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।