फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में डबल अटैक: तीन कोरोना मरीजों की मौत, ब्लैक फंगस से पीड़ित शिक्षामित्र ने तोड़ा दम

Mon, 24 May 2021 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मथुरा में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ रहा है। गोवर्धन निवासी कोरोना संक्रमित महिला शिक्षामित्र की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। उसका जयपुर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 38 नए पॉजिटिव मिले हैं। इससे मरने वालों की संख्या 288 हो गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 20037 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 1298 हैं। कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस का प्रकोप भी बढ़ रहा है। गोवर्धन में ब्लैक फंगस से ग्रस्त महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई। वह कोरोना से भी संक्रमित थी। 

विज्ञापन


टाउनशिप स्थित विष्णुधाम कॉलोनी में रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति की केएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। केडी हॉस्पिटल में कोसी की राधाबिहार कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वृंदावन के राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 

दाऊजी के हयातपुर, गोकुल, भूडा, रीठा, घड़ी महाराम, अकोश, सैनवा, आर्यनगर कोसी, हसनपुर नगला, छाता, पींगरी, जतीपुरा रोड, गोवर्धन, कोसी खुर्द, नगला नारायण सिंह, गोवर्धन की हरदेव गली, सिरिया की नगरिया, शहर के पुष्पांजलि उपवन, नयति अस्पताल, लाजपत नगर, कैलाश नगर वृंदावन, मोतीकुंज एक्सटेंशन, राया के सिहोरा, मिलिट्री हॉस्पिटल, इन्दुपुरम, फेंचरी, गिरधरपुर, चैतन्य बिहार, कमला नगर में पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित शिक्षामित्र की ब्लैक फंगस से मौत
गोवर्धन विकास खंड क्षेत्र के गांव पंचायत मलहू निवासी महिला शिक्षामित्र कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि ग्राम पंचायत मलहू के नगला खेरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र थीं। साल 2007 में शिक्षामित्र की नौकरी मिली थी। 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में बलदेव ब्लॉक के गांव नेरा गई थीं। 

ड्यूटी के वक्त तबियत खराब हो गई। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें भरतपुर उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां कोरोना संक्रमित बताया। शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर यहां से जयपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच में उन्हें कोरोना संक्रमण के अलावा ब्लैक फंगस बीमारी बताई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद ने बताया कि महिला शिक्षामित्र की मौत की सूचना अधिकारिक प्राप्त नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें