फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव शुरू, हरिनाम संकीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Sat, 13 Nov 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन कीर्तन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें इस्कॉन बेंगलुरु के विभिन्न केंद्रों से आए भक्तों ने श्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष महामंत्र का गान किया।
विज्ञापन
राधाकृष्ण की आरती करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक माह नियम सेवा के मध्य तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य शुभारंभ हरिनाम संकीर्तन के साथ शनिवार को हुआ। इस तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव के पहले दिन कीर्तन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें इस्कॉन बेंगलुरु के विभिन्न केंद्रों से आए, भक्तों ने श्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष महामंत्र का गान किया। जिसका आनंद लेने के लिए प्रातःकाल से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


कार्तिक उत्सव के अवसर पर संध्या बेला में विद्युत सज्जा से सुसज्जित चंद्रोदय मंदिर दुधिया रोशन से सराबोर दिखा। शयन आरती से पूर्व मंदिर के स्टोक कृष्णा महाराज द्वारा दामोदर अष्टकम का गान किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं दीपदान कर राधा वृंदावन चंद्र का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चंद्रोदय मंदिर के भक्तों ने बताया कि कार्तिक मास अन्य मासों की तुलना में अत्यंत पावन मास है। भगवान श्रीकृष्ण ने दामोदर लीला, इसी मास में की थी। इस मास को वैष्णव भक्त दामोदर मास के नाम से भी संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक उत्सव के नाम से तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन करते हैं। जिसमें सभी केन्द्रों के भक्त वृंदावन में एकत्रित होते हैं। तीन दिवसीय कार्तिक नियम सेवा का पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें