एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया नेकचहरी परिसर में डॉग स्क्वैड, एलआईयू की टीमों के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कचहरी प्रांगण के भवनों के साथ ही न्यायिक अधिकारियों के कक्षों, न्यायालयों एवं कार्यालयों के साथ ही पूरे प्रांगण में रात्रि को एक बजे तक चेकिंग की। बुधवार को सुबह से न्यायालय प्रांगण के प्रत्येक गेट पर एक-एक थाना प्रभारी, एसआई, महिला एसआई के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया।
कॉपी के पन्ने पर लिखा गया धमकी भरा पत्र
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय प्रांगण में मंगलवार को दोपहर के बाद पुलिस कर्मियों को धमकी भरा पत्र लिखने में कॉपी के पन्ने का प्रयोग किया गया है। पत्र के नीचे किसी का नाम नहीं डाला है।
कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मंगलवार को दोपहर बाद पुलिसकर्मियों को परिसर में पड़ा मिला था। पत्र मिलने के बाद मंगलवार को सघन तलाशी के साथ बुधवार को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पत्र को देखकर लगता है कि किसी शरारत तत्व ने ऐसी हरकत की है।
मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी, फिरोजाबाद
आगरा: बढ़ते तापमान के 'तनाव' ने बिगाड़ा दिमाग का मिजाज, गर्मी से युवाओं में बढ़ रहा गुस्सा-चिड़चिड़ापन