फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किनारी बाजार में सेंट्रल लॉक से हार गए चोर, नहीं कर सके चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 15 Dec 2023 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

इस तरह चोरी के प्रयास से सराफ दहशत में है। दुकान पर तड़के स्कूटर पर दो चोर आए थे। सब्बल से चार ताले तोड़े, लेकिन सेंट्रल लॉक नहीं तोड़ सके। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार तड़के एक दुकान का शटर खोलने की कोशिश की गई। स्कूटर से आए दो चोरों ने चार ताले तोड़ डाले। मगर, सेंट्रल लॉक नहीं खोल सके। इससे लौट गए। अब बाजार के सराफ दहशत में हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


सराफ रिंकू बंसल ने बताया कि उनके बराबर अग्रवाल जरी नाम से मनोज अग्रवाल की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने आए तो जरी की दुकान के चार ताले टूटे दिखे। सेंट्रल लॉक लगा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा तड़के करीब 4:45 बजे दो युवक स्कूटर से आए। एक सब्बल लिए था। चोरी न कर पाने पर चले गए। जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस खानापूर्ति करके चले गई। 

रिंकू का कहना है कि उन्हें शक है कि चोर जरी की दुकान में घुसकर उनकी दुकान में सेंध लगाना चाहते थे। सराफ बाजार में जेवरों की करीब 250 दुकानें हैं। पहले चोर दीवार तोड़कर, शटर उठाकर लाखों के जेवरात ले गए थे। इसके बाद पुलिस की पिकेट लगी। रात में पुलिस बैरियर पर रहती है। सवाल उठता है कि चोर वारदात करके चले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन



पहरा बढ़ाया जाएगा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाजार में पुलिस का पहरा भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें