फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चोरों ने इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम को बनाया निशाना, एलपीजी से भरे 168 सिलिंडर चोरी

Thu, 15 Jul 2021 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)

सार

मथुरा में चोरों ने इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया है। चोर यहां से 168 सिलिंडर चुरा ले गए हैं। 
 
विज्ञापन
गोदाम कर्मचारियों से जानकारी लेती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चोर इंडेन गैस गोदाम से 168 सिलिंडर चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। चोरों को अभी कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन

 
कस्बा नौहझील के शेरगढ़ मार्ग पर श्रीराधा कृष्ण इंडेन गैस एजेंसी तिलकागढ़ी का गैस सिलिंडर का गोदाम है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम में रखे गैस से भरे हुए 168 सिलिंडर चुरा ले गए। 

चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब गोदाम इंचार्ज गोपाल शर्मा गुरुवार सुबह गोदाम पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। गैस एजेंसी संचालक कुलदीप सोनी ने बताया कि गैस गोदाम में 279 सिलेंडर भरे हुए रखे थे और 390 सिलेंडर खाली रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें से गैस से भरे हुए 168 सिलेंडर चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपए है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी की घटना सामने आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा।

हनुमान मंदिर से 250 मीटर दूरी फिर हुई चोरी 
थाना नौहझील क्षेत्र में पिछले दो महीने में चोरी की दर्जनों घटनाएं हुईं हैं। स्थानीय पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में विफल रही है। बुधवार को जिस गैस गोदाम में चोरी की घटना हुई है वह झाड़ी हनुमान मंदिर से महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित है। 

बीते 10 मई को झाड़ी हनुमान मंदिर पर भी साधुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए की चोरी हुई थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें