सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने बताया कि अलमारियों में करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण थे, जो चोरी हो गए हैं। अंकित की सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्क्वायड को बुला कर तफ्तीश की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
एक और मकान के काटे थे ताले
चोरों ने पूर्व बैंक प्रबंधक के यहां चोरी से पहले मोहल्ले में भी एक और मकान को निशाना बनाया। चोरों ने इस मकान के ताले काट दिए। जीने का भी ताला तोड़ दिया, लेकिन उन्हें मकान में कुछ नहीं मिला। मकान कई वर्षों से बंद है और उसमें कोई सामान भी नहीं है। एक रात में दो मकानों के ताले टूटने की जानकारी होते ही रमेश नगर में सनसनी फैल गई। सभी लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
डॉ.मुदित कुमार ने बताया कि उन्होंने मकान पर नजर रखने के लिए पूरे मकान में सीसीटीवी कैमरा लगवा रखे हैं। चोर मेनगेट को कूदकर मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 10 से 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चोरी करने आए दोनों युवक लगभग 25 से 35 साल के हैं। एक युवक ताला तोड़ने के बाद हाथ में कोई हथियार लिए दिखाई दे रहा है। जांच को पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर से सभी वीडियो लेकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
यदुवंश नगर में हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
नगर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। आम जनता चोरों के आतंक से सहम गई है। दो दिन पूर्व यदुवंश नगर में तीन घरों से लाखों की चोरी हुई थी, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई है। इस बीच चोरों ने रमेश नगर में सेवानिवृत बैंक प्रबंधक के घर से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर चुनौती दी है।