फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाला, लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ

Sun, 20 May 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के अवागढ़ में व्यापारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोर तीन लाख 67 हजार रुपए की नकदी और करीब 12 लाख का जेवरात चोरी करके ले गए। 
विज्ञापन


व्यापारी आगरा अपने भाई के घर गया था। रविवार तड़के लौटने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

कस्बा अवागढ़ के मेन बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता शनिवार शाम को अपने बेटे उर्वेश, मुनेश, दुर्गेश और चंचल परिजनों के साथ आगरा रामप्रकाश गुप्ता के घर खाने के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
मकान में ताला लगा हुआ था। चोरों ने रात को मौका पाकर मकान के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर घर के अंदर से पिता और उनके चारों बेटों के घर से चोर तीन लाख 67 हजार रुपये की नकदी, करीब 12 लाख रुपये जेवरात आदि सामान चोरी करके ले गए। 

इसकी जानकारी लोगों को उस समय हुई जब ओमप्रकाश और उनके बेटे आगरा से तड़के करीब तीन बजे घर लौटे। जहां उन्होंने मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखने के साथ ही अंदर कमरों में बिखरा पड़ा हुआ सामान देखा। 

जानकारी पाकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच करते हुए तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है।      

व्यापारी के घर से हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस चोरों के पकड़ने के लिए लगी हुई है। जिसे लेकर पुलिस घटना स्थल के आसपास एवं मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें