मैनपुरी जिले में अब बिजली विभाग रात में अभियान चलाकर बिजली चोरों को पकड़ेगा। शासन के निर्देश पर गठित की गई अधिशासी अभियंताओं की टीमों के साथ पुलिस मौजूद रहेगी।
एसपी ने टीमों के साथ रहने वाली पुलिस कर्मियों को भी नामित कर दिया है। बिजली विभाग का जिले में उपभोक्ताओं पर 1.18 अरब रुपया बकाया चल रहा है।
शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। बकाए पर कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता दोबारा कटिया कनेक्शन से बिजली चेारी कर रहे हैं।