फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच दिन बाद होगी दिल्ली आने-जाने में परेशानी

Thu, 02 May 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पांच दिन बाद आने-जाने में लोगों को परेशानी होगी। तीसरे चरण के बाद चुनाव कराने के लिए रोडवेज की 18 बसें भेजी जाएंगी। बसों की संख्या कम होने से दिल्ली मार्ग पर समस्या होगी। रोडवेज की अच्छी हालत वाली बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर ही किया जाता है।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो में 76 बसों का बेड़ा है। इनमें दो अनुबंधित बसें शामिल हैं। इनमें से 32 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर होता है। डिपो की अच्छी हालत वाली सभी बसों को दिल्ली मार्ग पर भेजा जाता है। तीसरे चरण के बाद डिपो की 18 बसें भेजी जाएंगीं। यह बसें तीसरे चरण का चुनाव कराने के बाद ही वापस आएंगी।

डिपो की 18 बसें एकसाथ कम होने से दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या कम हो जाएगी। डिपो की बसों की संख्या कम होने से दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। यात्रियों को समस्या से निजात दिलाने के लिए रोडवेज ने कार्ययोजना बनाई है। सवारियों की सहूलियत के लिए बसों के संचालन केे समय में बदलाव किया जाएगा। तय समय पर बस को डिपो से मार्ग पर भेजने के लिए संचालन प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें