फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिन चिकित्सक कैसे हो उपचार

Thu, 02 May 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। तमाम व्यवस्थाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिला अस्पताल आने वाले बाल मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ ही रेफर किया जा रहा है। यहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण भर्ती मरीजों को उपचार देने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। यहां ओपीडी में उपचार के लिए 100 शैया अस्पताल से डॉ. डीके शाक्य को संबद्ध किया गया है। वे ओपीडी में आने वाले मरीजों को उपचार देते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को उपचार देने के लिए कोई डॉक्टर उपल्ध नहीं है। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले बाल मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ ही रेफर किया जा रहा है। बाल मरीजों को दो बजे के बाद उपचार की व्यवस्था न होने के कारण लोग निजी डॉक्टरों से उपचार कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें