फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरने की नहीं बात, पुलिस हर कदम पर होगी साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आप व्यापारी हैं, पेट्रोल पंप संचालक हैं और एक लाख से अधिक रुपये बैंक, घर या फिर अन्य किसी जगह लेकर जाते हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति में पुलिस हर कदम आपके साथ होगी। वह आपको बैंक, घर या फिर अन्य जगह सुरक्षित पहुंचाएगी।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एक लाख से अधिक रुपये लाने और ले जाने में सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रभारी निरीक्षकों/ थानाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर व्यापारी के सुरक्षा मांगने पर उसे सुरक्षा नहीं मिलती है तो संबंधित पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----
इन नंबरों पर करें कॉल
मोबाइल नंबर 9454417439 और 9454402464
----
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराना है। व्यापारी की धनराशि को पुलिस की मदद से सुरक्षित बैंक,घर,ऑफिस पहुंचाया जाएगा। व्यापारी हमारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सुरक्षा ले सकता है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार राय, एसपी।
----
-पुलिस प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है। कैश लाने और ले जाने के वक्त व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा मिलने से लूटपाट की वारदातें नहीं होंगी। व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करेगा।
-डॉ. सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद।
-बड़ी रकम को लेकर बैंक, घर और ऑफिस ले जाने में व्यापारियों को हमेशा डर सताता है। पुलिस सुरक्षा में व्यापारी बेखौफ होकर अपना कैश एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

-घनश्याम दास गुप्ता, पेट्रोल पंप संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें