तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि चोरों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर बैटरी एवं एलईडी ले गए हैं। अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। सीओ जसराना देवेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील में बैटरी एवं इन्वर्टर चोरी की घटना संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जा रही है।
तहसील में बंद हैं सीसीटीवी कैमरे
आमतौर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा जाता है, लेकिन तहसील में सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी कई दिन से बंद पड़े हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इन्वर्टर खराब हो गया है। इसके कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।