फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू रेलवे कालोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। यज्ञशाला मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर हुई। घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। श्रद्धालुओं ने चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की न्यू रेलवे कालोनी में यज्ञशाला मंदिर है। रेलवे के इस प्रमुख मंदिर में रेलकर्मी ही नहीं अन्य क्षेत्रों के श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बुधवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मंदिर में लगा दान पात्र टूटा हुआ मिला। दानपात्र की राशि भी गायब थी। मंदिर में दानपात्र से चोरी होने पर श्रद्धालुओं में रोष छा गया। एकत्रित श्रद्धालुओं ने घटना की जानकारी श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी के प्रबंधक अंकित श्रोत्रिय को दी।
सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को कमेटी प्रबंधक ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर के महंत काम से चले गए थे, उसके बाद अभी लौटकर नहीं आए हैं। मंदिर के दानपात्र को वर्ष में एक बार खोला जाता है। इस बार दानपात्र को एक वर्ष से अधिक समय हो गया। खोलने से पहले ही चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। दान पात्र में हजारों की धनराशि बताई गई है। सुनील यादव, सुदीप गांगुली, गोपाल, डॉ. बीपी पौनिया, डीपी सिंह ने पुलिस से चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें