फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर चोरी: सोने के 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर...चांदी को इसलिए नहीं लगाया हाथ, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 06 Jan 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर से चोरों ने 30 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पास में ही रखे चांदी के जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
इंजीनियर के घर चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बजरंग नगर काॅलोनी (सिकंदरा) में शनिवार रात सेतु निगम से सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रकाश नारायण सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के प्रथम तल पर बने कमरे के ताले तोड़कर चोर घुसे। अलमारी के लाॅकर को तोड़कर 30 लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये ले गए। खास बात यह रही कि चोर ने चांदी के गहनों को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  यात्रीगण ध्यान दें: कोहरे की वजह से घंटों देरी से चल रहीं ये 40 ट्रेनें, राजधानी भी पाच घंटे देरी से पहुंची


 

बजरंग नगर में है दो मंजिला मकान
बजरंग नगर निवासी प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि उनका दो मंजिला मकान है। प्रथम तल पर बेटा मनीष और बहू रागिनी रहते हैं। उनकी शादी अप्रैल 2024 में हुई थी। शादी में बहू के सभी जेवरात बनवाए थे। प्रथम तल पर तीन कमरे हैं। एक में बेटा और बहू सो रहे थे, जबकि बाकी कमरों पर ताला लगा हुआ था। एक कमरे में अलमारी में जेवरात और रुपये रखे हुए थे। भूतल पर इंजीनियर और पत्नी बबीता थीं। रविवार सुबह 9 बजे किसी काम से अलमारी वाले कमरे में बहू गई। मगर, वह अंदर से बंद था। 

ये भी पढ़ें-  UP: पत्नी की जिद के आगे नहीं झुका पति...घर जमाई बनने से किया मना, थाने पहुंची घरवाली; मामला सुन पुलिस भी सन्न


 

कमरे में बिखरा मिला सामान
इस पर बालकनी में सीढ़ी लगाकर दूसरे दरवाजे से देखा। कमरे में सामान बिखरा मिला। अलमारी का लाॅकर भी टूटा हुआ था। सोने के सभी जेवरात गायब थे। जबकि चांदी के जेवरात सुरक्षित मिले। प्रकाश नारायण ने बताया कि बराबर में एक मंजिला मकान है। चोर पड़ोसी के मकान की छत पर आया। 

ये भी पढ़ें-  UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार


 
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वहां से सीढ़ी लगाकर उनके घर के प्रथम तल पर बालकनी से कमरे में घुसा। काॅलोनी में दो जगह पर कैमरे लगे हैं। इनमें रात तकरीबन 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच एक संदिग्ध नजर आया है। वह कहां से आया और कहां से भागकर गया? यह पता नहीं चला है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें