फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की जिद के आगे नहीं झुका पति...घर जमाई बनने से किया मना, थाने पहुंची घरवाली; मामला सुन पुलिस भी सन्न

Mon, 06 Jan 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की जिद है कि पति उसके साथ मायके में ही रहे, लेकिन उसने मना कर दिया। वो घर जमाई  बनकर नहीं रहना चाहता है। इसी को लेकर तकरार हुई, जिसके बाद पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
पति सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैला देवी पदयात्रा के दौरान प्यार और उसके बाद शादी करने वाले युवक-युवती में विवाद हो गया। पत्नी ससुराल से अलग मायके में रहने की जिद करने लगी। पति के साथ नहीं जाने पर ससुराल से चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने रविवार को दोनों में समझौता कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यात्रीगण ध्यान दें: कोहरे की वजह से घंटों देरी से चल रहीं ये 40 ट्रेनें, राजधानी भी पाच घंटे देरी से पहुंची




 

मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। युवक-युवती एक साल पहले पदयात्रा पर गए थे। घर लौटकर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। ससुराल में युवती को बंदिश पसंद नहीं आई। वह मायके में ही पति को भी रहने की जिद करने लगी। पति के न मानने पर तीन महीने पहले मायके चली गई। अब पुलिस से शिकायत की थी। रविवार को परामर्श केंद्र में 25 दंपतियों के बीच विवादों को सुलझाने का प्रयास किया। इसमें से 12 दंपतियों के बीच सुलह कराने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें -  UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार


 
विज्ञापन

पूजा करने मिलेगा तभी ससुराल में रहूंगी
शाहगंज क्षेत्र की महिला की शादी 15 साल पहले राजपुर चुंगी में हुई थी। ससुराल के पास मंदिर है। महिला ने बताया कि पति और सास मंदिर में पूजा करने जाते हैं। उसे नहीं जाने देते। 8 माह से वह मायके में है। मामला पुलिस तक पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग हुई। पति ने पत्नी को भी मंदिर की सेवा करने आने देने का वादा किया। इस पर दोनों राजी हुए।

ये भी पढ़ें -  UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, एक पास कर चुका है  सिपाही भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें