किशनी। गांव फरेंजी निवासी युवक ने मंगलवार की सुबह अमरूद के बाग में खुद को तमंचा से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।
22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विपिन जाटव हथठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार की सुबह वह अमरूद तोड़ने की बात कह कर घर से बाग में गया था। वहां उसने तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग जब मौके पर पहुंचे तो अमित का लहूलुहान शव पड़ा देख होश उड़ गए। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास पुलिस ने तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया। वहीं फोरेसिक की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक बेगराम कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।