फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे पर था मरीज, चैंबर तक नहीं जा पा रहा था, डॉक्टर बाहर आए, किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वृद्ध मां बीमार बेटे को लेकर दूसरी मंजिल पर नहीं पहुंच सकी तो चिकित्सक ने खुद नीचे आकर इलाज किया। वृद्धा ने चिकित्सकों का आभार जताया।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी मक्को के बेटे इकबाल का इलाज एसएन से चल रहा है। बिस्तर पर लेटे रहने से उसकी पीठ पर एलर्जी हो गई। सोमवार को वृद्धा इकबाल को लेकर अस्पताल पहुंची। त्वचा रोग विभाग दूसरी मंजिल पर होने के कारण वृद्धा मक्को बेटे को लेकर ओपीडी तक नहीं पहुंच सकीं। वृद्धा ने विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर को परेशानी बताई। उन्होंने साथी चिकित्सक को नीचे भेजा और मरीज की जांच कराई। वार्ड ब्वॉय से दवा मंगवाकर तीमारदार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें