फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: निगेटिव रोल में दिखीं 'आसिफा' का आगरा से खास रिश्ता, बताया क्यों चुना ये किरदार

Mon, 08 May 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फिल्म द केरल स्टोरी में आसिफा का किरदार निभाने वाली सोनिया बलानी ने अमर उजाला से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म में उन्होंने अभिनय करने के लिए 'आसिफा' का निगेटिव रोल क्यों चुना।
 
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म द केरल स्टोरी में आसिफा का नेगेटिव रोल करने वाली सोनिया बलानी आगरा की रहने वाली हैं। सोनिया बलानी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सदर की खाऊ गली की चाट और गोलगप्पे आज भी मुझे याद आते हैं। सदर में दोस्तों के साथ घूमना बहुत मिस करती हूं।

जयपुर हाउस में रहता है परिवार 

उन्होंने बताया कि मेरी पूरी फैमिली जयपुर हाउस में रहती है। बचपन में अक्सर स्कूल के टीचरों की नकल कर के घर पर मम्मी को बताया करती थी। स्कूल में डांस करना, टीवी देखकर अभिनेता व अभिनेत्री की एक्टिंग करना मुझे बहुत पसंद था। सेंट जोंस कॉलेज से बीकॉम करने के बाद मुंबई में एक्टिंग सीखी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये इंसान नहीं हैवान है: पहले कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की, फिर बोरी में रखकर फेंकी लाश

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ये बोलीं सोनिया

उन्होंने कहा कि आज लोग मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इसका पूरा श्रेय मेरी स्वर्गीय माता शांता बाला और पिता रमेश बलानी को है। जब लोगों ने फिल्म देखने के बाद मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि फिल्म में आपने बहुत अच्छा अभिनय किया, तो मुझे बहुत अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव वीडियो: युवती की लोकेशन ट्रेस कर घर पहुंची पुलिस, पर जो दिखा वो नहीं था सच
विज्ञापन

इसलिए चुना नेगेटिव रोल

इस फिल्म में आसिफा का किरदार मैंने खुद चुना क्योंकि इस फिल्म में लीड रोल व नेगेटिव रोल ही ज्यादा महत्वपूर्ण था। इस किरदार के लिए बहुत सी अभिनेत्रियों ने ऑडिशन दिए थे। इससे पहले उन्होंने तुम बिन-2, बाजार फिल्म में काम किया व ओटीटी पर आशुतोष राणा के साथ वेब सीरीज की है।

ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें