आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती ने इंस्ट्राग्राम पर सुसाइड करने का लाइव वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल युवती की लोकेशन ट्रेस की और उसे बचाने के लिए पहुंच गई। जब पुलिस युवती के घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए सुसाइड का वीडियो अपलोड किया था।
रविवार सुबह अपलोड हुआ वीडियो
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर एक वीडियो पोस्ट की। 21 सेकेंड की इस वीडियो में युवती हाथ में बहुत सारी गोलियां लेकर बैठी दिखती है। फिर वो उन गोलियों को खा लेती है। इसके बाद वो पानी पीती है। वीडियो के साथ एक कमेंट में लिखा है 'मेरा तो वैसे भी मजाक बन कर रह गया है और दिल से भी उतर गई हूं। तुम्हारी भी बुरी बन गई हूं, इसलिए आज मेरे साथ ये सब हो रहा है। मेरी किस्मत खराब है, इतना है कि मैं खुद को माफ नहीं कर पाऊंगी। खुद को हर्ट करूंगी आज नहीं तो कल, मरना ही पडे़गा, लेकिन कोशिश जरूर करेंगी, क्योंकि तुम्हारे बिना जीना नहीं आता है।'