फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी-सर्दी में जूतों का ताप रहेगी नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने जूतों के लिए ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें गर्मी और सर्दी में जूतों का तापमान नियंत्रित रहेगा। 50 डिग्री सेल्सियस ताप पर पैरों को ठंडक और शून्य डिग्री सेल्सियस में पैरों को गर्माहट मिलेगी। सेना के लिए ये उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने थर्मोइलेक्ट्रीकल पेल्टियर सिद्धांत पर यह तकनीक तैयार की है। इसमें जूतों में बैटरी लगाई है, जो स्वत: ही ताप को नियंत्रित रखेगी। इससे सर्दियों में पैर नहीं जकड़ेंगे और गर्मी में भी उनको परेशानी नहीं होगी। इस बैटरी को किसी भी जूतों में लगाया जा सकता है।
इसे मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ऋषभ अग्रवाल, निखिल स्वामी, सूरज सिंह और सागर वर्मा ने तैयार किया है। संस्थान निदेशक डॉ. बीएस कुशवाहा ने बताया कि इस तकनीक को सेना को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. पंकज गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, अतुल जैन, अनुराग कुलश्रेष्ठ, आशीष कावरा, अरुण सिंह, अंकित बिसारिया, दीपेश शर्मा, अभिषेक दीक्षित, जयवीर सिंह, अजय प्रताप सिसौदिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें