फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का वीडियो बना रही युवती गंगा में डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
कासगंज और बदायूं जिले की सीमा पर स्थित अटैना गंगा घाट पर गंगा में डूबी युवती गुड़िया का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। कासगंज और बदायूं जिले की सीमा पर स्थित अटैना गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का वीडियो बना रही युवती गंगा में डूब गई। शनिवार शाम लापता हुई युवती की तलाश में गोताखोर जुटे रहे, लेकिन रविवार तक कुछ पता नहीं चला। वहीं युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना शनिवार शाम की है। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जेली निवासी गुड़िया (22) पुत्री सुखबीर सिंह परिजनों के साथ अटैना घाट पर गंगाजल लेने गई थी। रविवार को देवछठ पर गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक करना था।
विज्ञापन

युवती गंगा में खड़े होकर परिजनों का वीडियो बनाते समय भंवर में फंस गई और देखते ही देखते डूब गई। परिजनों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। निजी गोताखोर युवती की तलाश में लगाए गए, लेकिन रविवार तक भी उसका पता नहीं चला। वहीं परिजनों ने बताया कि गुड़िया की शादी एक साल पहले कासगंज से हुई थी। गुड़िया की तीन बहन और दो भाई हैं। गुड़िया के ससुराल के लोग भी गंगाजल लेने घाट पर गए थे। परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें