आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती ऑटो चालक के घर से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने शादी का वादा कर घर में रखने और शोषण के आरोप लगाए। पुलिस आरोपी के घर पहुंची। मगर, वो भाग निकला। पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
युवती जगनेर के एक गांव की रहने वाली है। वह एत्माद्दौला क्षेत्र में अल्पसंख्यक युवक के साथ रह रही थी। वो ऑटो चलाता है। एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। उसने शादी का वायदा किया था।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक शादीशुदा है। वह उसे किराये के घर में रख रहा था। तीन महीने पहले उसे जयपुर ले गया। एक युवक को बेचकर आ गया। वह दो दिन बाद भाग आई। रामबाग पर बस से उतरने पर उसे युवक फिर मिल गया और घर ले गया। उसका नाम भी बदल दिया।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि युवती के परिजन जगनेर में रहते हैं। उनसे फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी मुरैना में की थी। मगर, वह शादी के बाद युवक के साथ आ गई थी। तब से घर नहीं आई है। वह उससे संबंध नहीं रखते हैं। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।
व्हाट्सएप डीपी पर लगाए छात्रा के फोटो
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर पड़ोसी छात्रा के फोटो लगा लिए। इसका पता चलने पर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि तहरीर नहीं दी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती एक साल पहले युवक से हुई थी। हाल ही में छात्रा की शादी की बात चल रही है। रिश्ता भी तय हो गया। इसकी जानकारी उसके दोस्त को हो गई। उसने रिश्ता तुड़वाने के लिए अपने व्हाट्सएप की डीपी पर छात्रा की फोटो लगा ली। इसमें अपना फोटो भी जोड़ लिया।
इसके परिजन और दोस्तों को दिखाने लगा। रविवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर युवक भी पहुंच गया। इस पर युवती ने शिकायत वापस ले ली। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छात्रा ने तहरीर नहीं दी है। युवक ने व्हाट्सएप डीपी से फोटो हटा ली। इस पर दोनों में समझौता हो गया।