फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सजी थी जुआरियों की महफिल, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल कांत में मंगलवार को जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी। पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को पकड़ लिया। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं होटल का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर से होटल कांत में जुए की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की। पांच अभियुक्तों में घीआई मंडी निवासी अंकुर राठौर, पुरानी मंडी निवासी रोहित शिवहरे, कटरा फुलेल निवासी तबरेज खान, एमपी पुरा गुम्मट निवासी ललित राठौर और बल्देव नगर निवासी विनोद कुमार उर्फ भूरा हैं। उनके पास से 79980 रुपये, पांच मोबाइल, एक इऑन कार, एक एक्टिवा, एक स्कूटी, ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ ने बताया कि होटल एक महीने पहले ही लीज पर लिया गया है। कमरा देने के लिए एक की आईडी ली गई थी। मगर, स्थानीय लोगों को किस वजह से कमरा दिया। इसका कारण होटल के कर्मचारी नहीं बता सके। होटल के कमरे में जुए के लिए संचालक भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि सराय एक्ट के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस संबंध में जिला प्रशासन को पुलिस की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी। होटल का लाइसेंस निरस्त करके सीज करने की कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। आरोपियों में कोई गाइड है तो कोई टैक्सी मालिक। सभी दीपावली के बाद होटल में जुआ खेलने आए थे। विवेचना की जा रही है। होटल संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें