फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ई-डिस्ट्रिक्ट में कासगंज में मिली प्रथम रैंक, 99.53 फीसदी आवेदन निस्तारित

Fri, 02 Feb 2024 09:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ऑनलाइन प्रमाण-पत्रों के आवेदनों के सबसे अधिक निस्तारण कर जनपद कासगंज प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन प्रमाण-पत्रों के आवेदनों के सबसे अधिक निस्तारण कर जनपद कासगंज प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं में अव्वल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं आगे भी इसी तरह कार्यों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की प्राथमिकता की योजना है। जिसके माध्यम से जनसामान्य को अपने विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। जनसामान्य के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रमाण-पत्रों के समय से जारी करने के लिए शासन में विभिन्न स्तर से लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जाती है। जनपद में जनवरी माह में कुल 41695 आवेदन प्राप्त हुए।

 इनमें 41499 आवेदनों को निस्तारित किया जा चुका है। शेष आवेदन माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए हैं जो अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में 99.53 फीसदी निस्तारण के साथ जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले का प्रथम स्थान आने पर जिलाधिकारी सुधा वर्मा व जिलाधिकारी अपर डॉ. वैभव शर्मा ने ऑनलाइन निस्तारण के काम में लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी। इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें